लारा के सबसे खूबसूरत पल भूपति के नाम
बॉलीवुड सुंदरी लारा दत्ता और हाल ही में टेनिस स्टार महेश भूपति के दिल की धड़कन यानी उनकी पत्नी बनकर आजकल अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल बिता रही हैं। पिछले दिनों भूपति के साथ बेंगलुरू पहुंची लारा बेहद खुश नजर आ रही थीं। लारा-भूपति की खुशहाल जिंदगी का राज दरअसल उनकी आपसी समझ और एक-दूसरे के प्रति विश्वास है। यही लारा की दिनोदिन बढ़ती खूबसूरती का राज भी है।
देखें - लारा-भूपति की शादी के पिक्स
भूपति भी लारा जैसी हसीन और समझदार अदाकारा को अपनी जीवनसंगिनी बनाकर बेहद खुश हैं। दोनों का रोमांस शादी से पहले लंबे समय तक परवान चढ़ा। दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा तरह जानने-समझने और आजमाने के बाद ही एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला लिया।
भूपति के जीवन में लारा का स्थान दूसरा रहा क्योंकि इससे पहले वह एक और शादी कर अब तलाक भी ले चुके हैं। भूपति के तलाक लेने के दौरान उनके और लारा के साथ होने की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहीं लेकिन दोनों इस बात को नकारते रहे। जबकि तलाक मिलने के बाद दोनों ने अपने संबंधों को सार्नजानिक करने में जरा भी देर नहीं लगाई।


Click it and Unblock the Notifications
