Namrita Malla: बिकनी पहन सामने से उछल-उछल कर नम्रता मल्ला ने किया ऐसा डांस कि...

Namrita Malla Naach Re Patarki Dance: भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन बैली डांसर और एक्ट्रेस नम्रता मल्ला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।अक्सर भोजपुरी गानों से अपने दर्शकों का मन बहलाने वाली नम्रता मल्ला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं।
हाल ही में Namrita Malla ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
जी हां, नम्रता मल्ला का हाल ही में एक गाना "नाच रे पतरकी 3.0" रिलीज हुआ है जिसमें नम्रता के साथ अरविंद अकेला कल्लू भी हैं। सारेगामापा हम भोजपुरी के अधिकारिक चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया है और कुछ ही घंटों में इस गाने को डेढ़ मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
नम्रता मल्ला ने अपने इसी गाने पर एक इंस्टा रील भी बनाई है जिसमें वे ब्लू बिकनी और ब्लैक हॉट पैंट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने श्रग पहना है और गले में चोकर पहना है। बिखरे बालों में नम्रता बेहद हॉट लग रही है। अपने हॉट अंदाज से नम्रता फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं।
हालांकि अपने गाने 'नाच रे पतरकी' के प्रमोशन की वीडियोस भी नम्रता ने इंस्टा पर पोस्ट की थी लेकिन इन वीडियो से ज्यादा वे अपनी इंस्टा रील में हॉट लग रही हैं।
नम्रता के इस हॉट अंदाज और डांस को देखकर चाहकर भी फैंस नजरे नहीं हटा पा रहे हैं और बार बार इस वीडियो को क्लिक करके देख रहे हैं। यहां तक कि नम्रता के फैंस और फॉलोअर्स उनकी इस वीडियो पर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।
फैंस नम्रता पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वहीं बहुत से फैंस फायर इमोजी भी कमेंट बॉक्स में भेजते नजर आ रहे हैं। नम्रता मल्ला का यह अंदाज नया नहीं है लेकिन जब भी वे बेली डांस करते हुए बिकनी में इस तरह से आती हैं तो फैन आहें भरने पर मजबूर हो जाते हैं।
आपको बताते चलें, नम्रता मल्ला के इंस्टाग्राम पर उनकी बिकिनी डांस की वीडियोस भरी पड़ी हैं। शायद यही कारण है कि नम्रता हो इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











