एक और री-मेक में दिखेंगे रेशमिया

भट्ट बंधुओं को रेशमिया की सलाह जंच गई और दिल है कि मानता नहीं की रीमेक बनाने की तैयारियां शुरु हो गई हैं. दिल है कि मानता नहीं सफल फिल्म साबित हुई थी. इसमें आमिर खान और पूजा भट्ट ने अभिनय किया था और महेश भट्ट ने इसका निर्देशन दिया था. लेकिन इसकी रीमेक का निर्देशन पूजा भट्ट करेगी.
महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म में आमिर खान वाली भूमिका को हिमेश रेशमिया करेंगे. लेकिन इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी. बताया जाता है कि हिमेश फिल्म में बिल्कुल आमिर जैसी भूमिका नहीं करेंगे बल्कि वे इसमें होशियार पत्रकार बनेंगे.
वैसे दिल है कि मानता नहीं फिल्म की कहानी असली नहीं थी बल्कि इसे भी अंग्रेजी फिल्म इट हेपंड वन नाइट की नकल पर बनाया गया था. इस फिल्म की पटकथा शगुफ्ता रफीक तैयार कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications