भंसाली भी भन्नाए शाहरुख खान से

जैसा कि आपको पता ही होगा कि फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में सैफ-शाहरुख ने संचालन के वक्त कई लोगों की जमकर खिल्ली उड़ाई. कुछ ने वहीं पर संयत रहकर जवाब देने का प्रयास किया तो कई तिलमिला गए.
इन्हीं में से एक थे विधु विनोद जिन्होंने संबंधित मी़डिया हाउस और चैनल को सख्ती भरा पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई. उनके गुस्सा देखकर सैफ-शाहरुख ने आनन-फानन में माफी भी मांग ली.
अब संजय लीला भंसाली ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि सैफ और शाहरुख के भीतर जरा भी गंभीरता नहीं है. मैं कभी अमिताभ बच्चन या नसीरुद्दीन शाह से इस तरह की हरकतों की उम्मीद नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि निजी तौर वे इन दोनों की बहुत इज्जत करते हैं मगर उनके मजाक उड़ाए जाने की निंदा होनी चाहिए.
सैफ भले न हों शाहरुख खान को चिंतित होना चाहिए... देवदास जैसी फिल्म में उन्हें मौका देने वाली भंसाली ने कुछ खास न कहकर भी बहुत कुछ कह डाला है....


Click it and Unblock the Notifications