रितिक की नई प्रेमिका
संजय लीला भंसाली ने आगामी फिल्म गुजारिश में रितिक रोशन के लिए एक नई प्रेमिका ढूढ़ी है। हालांकि फिल्म ऐश्वर्या राय भी काम कर रहीं है लेकिन रितिक के जीवन में पहली प्रेमिका के लिए एक नई अभिनेत्री का चयन किया गया है।
फिल्म में ऐश एक विवाहित नर्स की भूमिका में है। ऐश रितिक रोशन की तीमारदारी में लगी रहतीं है। रितिक रोशन एक दुर्घटना में घायल हो जातें है। दुर्घटना से पहले रितिक की प्रेमिका के रोल के लिए मोनिकांगना गुप्ता को साइन किया गया है।
मोनिकांगना गुप्ता भारत की सुपरमॉडल है। संजय उनके रूप से इतने प्रभावित हुए है कि उन्हें दो फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। गुजारिश के बाद एक सोलो लांच वाली फिल्म बनाएंगे।
हालांकि गुजारिश में उनका रोल काफी कम है लेकिन महत्वपूर्ण है। तो फिर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड की नगरी में एक और बालिका अपना भाग्य आजमाने निकल पड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications