भंसाली की राम लीला में 'जूलियट' करीना की वापसी!

Kareena Kapoor
मुंबई। ये बॉलीवुड है यहां कब कौन किस फिल्म में नज़र आएगा ये कहना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। कुछ दिन पहले खबर आई थी की संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से करीना कपूर को बाहर कर दिया गया है क्योंकि भंसाली नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म की जूलियट एक शादी शुदा हिरोइन बने। लेकिन अब एक बार फिर खबर है कि भंसाली की अपनी फिल्म के लिए जूलियट की खोज एक बार फिर से बेबो पर आकर ठहर गई है।

करीना ने अपनी शादी जो की पहले 16 अक्टूबर फिर दिसम्बर में होने वाली थी फिर से टाल दी है। अगले साल ही अब इस करीना के घर शाहनाई बजेगी वो भी अगर सैफ और करीना ने चाहा तो। खैर मेन बात ये है कि करीना द्वारा शादी के इस फैसले को टालने की खबर सुनकर भंसाली ने एक बार फिर से अपनी चाल बदल ली है। और अब वो फिर से करीना को ही अपनी फिल्म रामलीला में रणवीर सिंह के साथ कास्ट करने की सोच रहे हैं।

करीना ही भंसाली की पहली पसंद थी लेकिन उनकी शादी की खबर आने के बाद भंसाली ने उनकी जगह दीपिका पादुकोन, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को लेने का मन बनाया। कैट फिल्हाल एक था टाईगर और ये कहां आ गए हम के साथ अगले साल रिलीज हो रही धूम 3 में व्यस्त हैं और इसलिए साथ ही करीना ने अपनी शादी अगले साल के लिए टाल दी है। तो अब भंसाली किसी और हिरोइन को लेकर रिस्क ना लेते हुए फिर करीना को ही कास्ट करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार करीना किसी तरह की बुरी भावना ना रखते हुए भंसाली की फिल्म में काम करने को तैयार भी हैं, लेकिन फिल्हाल ऑफिशियली खबर आनी अभी बाकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X