बख्तियार ने किया हार का सौदा

प्रवेश, पूनम और बिंदू इस प्रस्ताव पर टस से मस नहीं हुए जबकि बख्तियार को ये फायदे का सौदा लगा। उन्हो ने दस लाख लिये और शो से बाहर आने में बेहतरी समझी। भागे भूत की लंगोटी भली मुहावरे को बख्तियार ने सार्थक कर दिया। उनके मुताबिक ये सही निर्णय था। क्योंकि उन्हे अपनी जीत पर भरोसा नहीं था। उनका कहना है कि चूंकि वह इतने पॉपुलर नहीं हैं जितने की अन्य प्रतिभागी। इसलिए उन्हे लगता था कि वह शो नहीं जीत सकेंगे।
अब बिग बॉस 3 में तीन प्रतिभागी बचे हैं। शो का ये फाइनल राउंड है। जीतने वाले को मिलेंगे एक करोड़ रुपये जबकि हारने वालों के हाथ कुछ आने की गुंजाइश अब तक तो नहीं है। ऐसे में बख्तियार का फैसला गलत था या सही, ये तो शो का अगला भाग ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications