'दोबारा सलमान के साथ काम करने की ख्वाहिश है'
फिल्म मैंने प्यार किया से लोगो से दिलों मे हमेशा के लिए छा जाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करना चाहती है।
फिल्म मैंने प्यार किया को आए हुए बीस वर्ष से अधिक हो चुके है लेकिन भाग्यश्री आज भी बिल्कुल वैसी ही दिखती है जैसे बीस वर्ष पहले दिखती थी।
इस फिल्म के बाद उनकी शादी हिमालय के साथ हो गई थी। शादी के बाद उन्होंने अपने पति के अलावा किसी और के साथ काम नही किया। दर्शको ने उनकी फिल्मों को नकार दिया।
अब फिर से रूपहले पर्दे पर उनकी वापसी हो रही है। उन्होंने कुछ भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा छोटे पर्दे के डांस शो झलक दिखला जा में भाग लिया।
भाग्यश्री को दोबारा सलमान के साथ काम करने का मन है। सलमान ही नही आमिर खान, शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहती है। उन्हें आजकल के युवा अभिनेता रनबीर कपूर के साथ भी काम करने का मन करता है।


Click it and Unblock the Notifications