झलक दिखला ..से खुश नहीं भाग्यश्री
फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लाखों की दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री का कहना है कि टेलीविजन कार्यक्रम 'झलक दिखला जा' नृत्य का नहीं बल्कि बेकार की गपशप और मनमुटाव फैलाने का कार्यक्रम है।
नृत्य पर आधारित रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के तीसरे सीजन में सबसे पहले भाग्यश्री को ही बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
भाग्यश्री ने कहा, "मेरे लिए झलक दिखला जा नृत्य सीखने के लिए एक अच्छा कार्यक्रम था लेकिन जब मैं इससे जुड़ी तो जाना कि यह केवल नृत्य कार्यक्रम नहीं है।"
भाग्यश्री ने कहा कि कार्यक्रम में अफवाहों के अलावा प्रतिद्वंद्विता का भी बोलबाला है।
भाग्यश्री ने कहा कि भले ही वह कार्यक्रम से संतुष्ट नहीं हैं लेकिन वह अपने कोरियोग्राफर टॉबी फर्नाडिस से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि टॉबी के साथ काम करने का अलग ही आनंद है।


Click it and Unblock the Notifications