33 साल बाद ब्लॉकबस्टर रीमेक - ऐसी स्टारकास्ट बॉलीवुड को कभी नहीं मिली
ये खबर सुनकर काफी लोग चौंकने वाले हैं क्योंकि ऐसा बॉलीवुड में कभी नहीं हुआ है। और शायद यही कारण है कि सनी देओल ऐसा कुछ प्लान कर रहे हैं। सनी देओल ने खुद अपने बेटे का जिम्मा उठा लिया है और करण देओल को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
लेकिन अब आती है धमाकेदार खबर, ये फिल्म होगी बेताब रीमेक और इस फिल्म के लिए सनी देओल अपनी हीरोइन अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को लेना चाहते हैं।

सनी देओल चाहते हैं कि जिस तरह अमृता सिंह और सनी देओल के डेब्यू ने बेताब को ब्लॉकबस्टर किया था वैसे ही उनके बच्चे भी एक साथ डेब्यू करेंगे तो फिल्म के बारे में काफी बात होगी जो कि फिल्म की पब्लिसिटी के लिए काफी अच्छा होगा।
वैसे भी आज तक बॉलीवुड में ऐसा नहीं हुआ कि किसी फिल्म से एक कपल ने डेब्यू किया हो और उसी फिल्म के रीमेक से उनके बच्चे डेब्यू करें। इस लिहाज़ से बेताब रीमेक पहले ही बॉलीवुड के इतिहास की स्पेशल फिल्म बन जाएगी।
["पूरे बॉलीवुड को करना था यही एक रोल....मैंने फिल्म ही बंद कर दी"]
लेकिन अब आता है कहानी में ट्विस्ट। सारा अली खान दरअसल, करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रेस में हो और उनका डेब्यू टाईगर श्रॉफ के साथ लगभग फाइनल ही माना जा रहा है। हालांकि उनके साथ रेस में श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली भी है।
लेकिन सारा इस रेस में सबसे आगे हैं। अब ऐसे में वो धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म छोड़कर, सनी देओल का प्रोजेक्ट साइन करने से रहीं। बस इसलिए करण देओल को अपने लिए कोई नई को स्टार ढूंढनी ही पड़ेगी। वैसे बॉलीवुड में अगली पीढ़ी की पूरी एक खेप तैयार है जो जल्द फिल्मों में दस्तक देने वाली है -
कृष्णा श्रॉफ
टाईगर श्रॉफ की बहन फिलहाल तो उनकी मैनेजर हैं। लेकिन उनके इंस्टाग्राम को फॉलो करने वाले ये अच्छे से जानते हैं कि वो जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। [सलमान ने ट्यूबलाइट के लिए आधी रात किया कृष्णा को फाइनल]
यशवर्धन आहूजा
यशवर्धन आहूजा गोविंदा के बेटे हैं। और धीरे धीरे मीडिया की नज़रें उन पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही गोविंदा खुद उन्हें लॉन्च करेंगे। [Ready2Enter: किक 2 से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे!]
त्रिशला दत्त
संजय दत्त भले ही नहीं चाहते कि उनकी बेटी त्रिशला बॉलीवुड का हिस्सा हो। पर त्रिशला की तस्वीरें देखकर लगता है कि वो ज़्यादा दिन तक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर नहीं रह पाएंगी।
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार है और ये बात पिछले एक साल में उनके लुक में आए बदलाव से साफ हो जाती है।
आर्यन खान
आर्यन खान तो अपने डेब्यू से पहले ही सुपरस्टार हैं। उनके नाम के फैन क्लब हैं और लोग बस उनके डेब्यू की राह देख रहे हैं।
नव्या नवेली नंदा
श्वेता बच्चन की नव्या नवेली नंदा का भी फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अभी फिलहाल वो जितनी फेमस हैं, ये मानकर चलिए कि उनका डेब्यू धमाकेदार होने वाला है।
इशान खट्टर
पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर में इशान खट्टर के डेब्यू की ही बात हो रही थी। शाहिद कपूर के भाई, बचपन में उनके साथ वाह लाइफ हो तो ऐसी में नज़र आ चुके हैं। और अब वो फैंटम फिल्म्स को असिस्ट कर रहे हैं।
अहान शेट्टी
अथिया शेट्टी के बाद सलमान खान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को ग्रूम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अहान का भी डेब्यू जल्द ही सलमान खान प्रोडक्शन्स से ही होगा।
जान्हवी कपूर
श्रीदेवी काफी समय से अपनी बेटी जान्हवी कपूर को अपने साथ पार्टियों और इवेंट्स में ले जाने लगी थीं। और इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग जान्हवी के डेब्यू के लिए खासा उत्साहित हैं।
[रणबीर कपूर को फॉलो कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर]
हर्षवर्धन कपूर
जहां सोनम कपूर सुपरस्टार हैं वहीं उनके भाई हर्षवर्धन कपूर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया से डेब्यू करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











