सनी लियोनी की बायोग्राफी, सुनकर आपको भी लग रहा होगा सनी की बायोग्राफी भला कौन बनाने वाला है और उसमें सन्नी का किरदार कौन निभाने वाला है। असल में सन्नी लियोनी की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है जो कि बायोग्राफी स्टाइल में बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन सन्नी लियोनी चाहती हैं कि उनकी जिंदगी पर भी एक बॉलिवुड स्टाइल में डॉक्यूमेंट्री बने।
जब सनी से पूछा गया कि उनकी बायोग्राफी में वो किसे अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहती हैं। इसपर सनी का जवाब कुछ यूं था मुझे नहीं पता कि कौन मेरी जिंदगी को बेहतर तरीके से परदे पर उतार सकता है। क्या कोई ये महसूस कर सकता है कि माता पिता की मौत पर किस तरह से रिएक्ट करना है।
कोई नयी एक्ट्रेस भी हो सकती है जो कि मेरी जिंदगी को बेस्ट तरीके से परदे पर उतार सकती है या फिर कोई बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस। लेकिन मैं अभी कुछ ही कह सकती कि कौन सी अदाकारा मेरी बायोग्राफी के लिए फिट है।
खैर ये तो था सन्नी लियोनी का जवाब लेकिन आपके हिसाब से बॉलिवुड की कौन सी एक्ट्रेस है जो सन्नी लियोनी की बाॉयोग्राफी के लिए परफेक्ट है। आइये जानते हैं।
करीना कपूर
करीना कपूर चमेली, हिरोइन जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। जिनमें उन्हें काफी स्किन शो करना पड़ा और कई इंटिमेंट सीन्स भी शूट किये हैं। हालांकि ये उनकी शादी से पहले की बात है शादी के बाद करीना इस तरह के सीन्स से कोसों दूर रहती हैं। लेकिन दर्शक उन्हें सनी लियोनी की बायोग्राफी के लिए कुछ हद तक तो परफेक्ट मानते हैं।
विद्या बालन
सिल्क स्मिता जैसा बोल्ड किरदार परदे पर उतारने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन को सनी लियोनी के किरदार के लिए परफेक्ट मानना भी किसी हद तक सही ही है। दर्शकों को लगता है कि सनी लियोनी की जिदंगी को विद्या काफी बेहतरीन तरीके से परदे पर उतार सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वो किसी भी किरदार को बेहतरीन तरीके से परदे पर उतार सकती हैं। जैसे कि मैरी कॉम, फैशन जैसी फिल्मों प्रियंका ने अपना खून पसीना तक एक कर दिया। लोगों को लगता है कि सनी की जिदंगी को प्रियंका भी अगर चाहें तो परदे पर जी सकती हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ को सनी की बायोग्राफी के लिए चुनने के पीछे एक सबसे बड़ी वजह है कैटरीना कैफ की भाषा। सनी की भाषा को भला कैटरीना से बेहतर और कौन बोल सकता है।
सनी लियोनी
कुछ लोग चाहते हैं कि सनी लियोनी अपनी बायोग्राफी में खुद अपनी जिंदगी को परदे पर उतारें।


Click it and Unblock the Notifications