MONALISA: जियो स्टूडियोज की फिल्म 'बजाओ' में नजर आएंगी मोनालिसा, हॉट फोटोज शेयर कर किया खुलासा!

भोजपुरी सिनेमा में नाम कमा चुकी मोनालिसा आजकल खूब चर्चा में हैं। दरअसल, मोनालिसा अपने हॉट लुक से फैंस का अक्सर मनोरंजन करती रहती हैं। इसी के चलते मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
यह तस्वीरें मुंबई में आयोजित जियो स्टूडियोज के इवेंट की हैं। जियो स्टूडियोज ने बीती शाम एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। आमिर खान से लेकर अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, यामी गौतम, कृति सेनन समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान रेड कार्पेट पर मोनालिसा रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
वन साइड शोल्डर ड्रेस में मोनालिसा कहर ढाते नजर आईं। अपने इस लुक की तस्वीरों की एक सीरीज मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, अबाउट लास्ट नाइट, क्या रात थी... एक रात बहुत सितारों के साथ, अच्छी फीलिंग के साथ। जिओ फैमिली का पार्ट बनकर ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं। मेरे पास शब्द नहीं है। मैं इस खूबसूरत अवसर के लिए #solflicks का शुक्रगुजार हूं। तन्वी का किरदार निभा कर मुझे बहुत खुशी हुई।
बता दें, मोनालिसा जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत solflicks Filmworks प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'BAJAO' में भी नजर आने वाली हैं। मोनालिसा ने फोटो के जरिए इस बात का भी खुलासा किया।
मोनालिसा के फैंस को उनकी फोटोस बहुत पसंद आ रही हैं और कुछ ही घंटों में 25 हजार से अधिक लोग इन फोटोस को लाइक कर चुके हैं। यहां तक कि बहुत से वेरीफाइड अकाउंट और भोजपुरी सितारे भी MONALISA की इन फोटोस को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कोई उन्हें ड्रीम गर्ल बता रहा है तो कोई उन्हें हॉट बता रहा है। कोई उन्हें ब्यूटीफुल कह रहा है तो कोई सुपर्ब का टाइटल दे रहा है। कुल मिलाकर मोनालिसा का ये लुक फैंस को एक बार फिर घायल करता नजर आ रहा है।
बताते चलें, जियो स्टूडियोज ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा ऐलान किया है। इस इवेंट में जियो स्टूडियोज ने सौ फिल्मों को लाने का एलान किया है। इसमें टॉप फिल्ममेकर्स, न्यू टैलेंटेड एक्टर्स और बड़े सितारों के साथ ही यंग एक्टर्स भी साथ में काम करेंगे। इनका जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू होगा।


Click it and Unblock the Notifications
