'खामोश' नही कहेंगे लव सिन्हा

लव निर्देशक राज कंवर की फिल्म 'सदियां' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे है। फिल्मों में अभिनय को लेकर उनका कहना है कि वो अपने पिता की संवाद अदायगी की नकल नही करेंगे।
लव ने कहा, "मुझे अपने पिता की शैली बहुत पसंद है। पिता की नकल करना मेरे करियर के लिए खराब रहेगा। मैं फिल्म 'कालीचरण', 'खुदगर्ज' 'काला पत्थर' और 'कालका' में उनके अभिनय को पसंद करता हूं। मैं अमित अंकल (अमिताभ बच्चन) के सिनेमा का भी कायल हूं।"
फिल्म 'सदियां' में लव अभिनेत्री रेखा के पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में हेमा मालिनी भी हैं। यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है।
बालीवुड राज कंवर रेखा लव सिंहा शत्रुघ्न सिंहा सदियां हेमा मालिनी bollywood hema malini luv sinha raj kanwar rekha sadiyaan shatrughan sinha


Click it and Unblock the Notifications