VIDEO: बजरंगी भाईजान में भी दिखा हम दिल दे चुके सनम का सीन!
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को लेकर दर्शक उत्साहित हैं तो डायरेक्टर कबीर खान ने भी उनका उत्साह ठंडा ना पड़ने देने की कसम खाई है। इसलिए आए दिन सेट पर से कुछ ना कुछ शूटिंग सीन दर्शकों के लिए रिलीज़ किया जा रहा है। ऐसा ही एक और वी़डियो सामने आया है और सलमान खान की मस्ती इसमें देखने लायक है।
पर इसी वीडियो में एक शॉट ऐसा आएगा कि आपको सलमान खान और ऐश्वर्या राय स्टारर हम दिल दे चुके सनम का सीन याद आ जाएगा। वो काई पो छे गाना जहां सलमान पतंगबाज़ी करते दिखे थे। अब क्या किया जाए, फिल्म थी ही इतनी बेहतरीन कि याद आ ही जाती है। देखिए ये वीडियो -
<iframe width="640" height="390" src="https://www.youtube.com/embed/YFbsvugPlVo" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications

