'टाइगर 3' से पहले 'पठान' मचाएगी BO पर तूफान? सलमान खान से छीनेंगे शाहरुख खान ये बड़ा त्योहार!

By Filmibeat Desk

महाराष्ट्र में थिएटर खुलने के ऐलान के साथ कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हुई। सूर्यवंशी से लेकर मेडे और पृथ्वीराज व शमशेरा जैसी फिल्मों की थिएट्रिकल रिलीज जारी कर दी गई है। हालांकि यशराज फिल्म्स की पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्मों की रिलीज डेट अभी भी घोषित नहीं की गई हैं।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि पठान और टाइगर 3 अगले साल तक रिलीज होंगी। अब नया दावा ये किया जा रहा है कि सलमान खान की टाइगर 3 से पहले शाहरुख खान अपनी पठान लेकर आएंगे। इसी के साथ अगले साल सलमान से पहले शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

 Tiger 3 vs Pathan

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो, शाहरुख खान की पठान में टाइगर यानी सलमान खान का कैमियो है। पठान के अंत से ही टाइगर 3 की झलक देखने को मिलेगी और सलमान खान अपने जासूस वाले किरदार का परिचय देते हुए टाइगर 3 की भूमिका बंधेगी।

यही वजह है कि पठान टाइगर 3 से पहले बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करेगी। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि अगले साल की ईद पर सलमान नहीं बल्कि शाहरुख खान धमाल मचाएंगे।

शाहरुख खान ने सलमान खान से छीनेंगे उनका त्योहार

शाहरुख खान ने सलमान खान से छीनेंगे उनका त्योहार

अगर ये खबरें सही निकलती हैं तो शाहरुख खान ने सलमान खान से उनकी फेवरेट ईद को छीन लिया है। हालांकि पठान ईद 2022 को रिलीज होगी या नहीं इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 पठान में दमदार कास्ट

पठान में दमदार कास्ट

शाहरुख खान की पठान में उनके साथ एक बार फिर पर्दे पर दीपिका पादुकोण रोमांस करती नजर आएंगी। पठान की शानदार कास्ट में विलेन जॉन अब्राहम शामिल हैं। पठान फिल्म को वॉर वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं।

टाइगर 3

टाइगर 3

यशराज फिल्म्स इस बार नई स्टारकास्ट के साथ अपना गेम प्लान लेकर आया है। जैसे पठान में जॉन अब्राहम को विलेन बनाकर लेकर आए हैं वैसे ही टाइगर 3 में सलमान खान से भिड़वाने के लिए इमरान हाशमी को विलेन के रूप में लेकर आए हैं। इस बार हीरो के साथ साथ विलेन पर भी फैंस की नजरें टिकी होंगी।

यशराज बैनर की पठान और टाइगर 3

यशराज बैनर की पठान और टाइगर 3

सलमान खान और शाहरुख खान दोनों के साथ ही यशराज बैनर दो बड़ी फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। यशराज बैनर तले ही पठान आ रही है तो यही प्रोडक्शन हाउस टाइगर 3 को भी ला रहा है। इस बार यशराज ने दोनों ही फिल्मों के लिए विदेश में सबसे बेस्ट लोकेशन पर शूटिंग की और शानदार एक्शन सीन के लिए तैयारी की है।

यशराज बैनर की इन फिल्मों की रिलीज डेट घोषित

यशराज बैनर की इन फिल्मों की रिलीज डेट घोषित

यशराज बैनर तले अक्षय कुमार की भी अगले साल फिल्म आ रही है। ये फिल्म है पृथ्वीराज। पृथ्वीराज अगले साल 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी तो वहीं यशराज फिल्म्स ने अपने बैनर तले बनी रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा, सैफ अली खान की बंटी और बबली से लेकर रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X