..................... Before marriage fight between vicky Kaushal and Katrina Kaif read details। शादी से पहले विकी कौशल-कैटरीना कैफ के बीच हुई लड़ाई पढ़िए डिटेल - Hindi Filmibeat

शादी से पहले विकी कौशल-कैटरीना कैफ के बीच लड़ाई, दिवाली पर रोका की खबर से हुआ बवाल!

दिसंबर में बॅालीवुड एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की रिपोर्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ जल्द इसकी घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले चर्चा है कि रोका की खबर मीडिया में लीक होने के कारण विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच बहस हो गई है।

जाहिर सी बात है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने काफी समय से इस बात को छिपा कर रखा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि शादी करने को लेकर भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Vicky kaushal, Katrina Kaif

ऐसे में दिवाली के मौके पर जब विकी कौशलऔर कैटरीना कैफ का रोका होने की खबर आग की तरह खबरों में छा गई तो इससे विकी और कैटरीना काफी परेशान हुए। यही वजह है कि दोनों को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह खबर बाहर कैसे आयी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ रोका की खबर लीक होने से हैरान है।

विकी कौशल- कैटरीना के बीच बहस की वजह

विकी कौशल- कैटरीना के बीच बहस की वजह

बताया जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच इसे लेकर बहस हुई है और दोनों इस पर विचार कर रहे हैं कि आखिर किसकी टीम इस खबर को बाहर लाने के लिए जिम्मेदार है। क्योंकि दोनों ही इसके लिए सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। कैटरीना कैफ नहीं चाहती थी कि सूर्यवंशी की रिलीज पर उनकी शादी की खबर हावी हो जाए।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ

विकी कौशल और कैटरीना कैफ

कुछ दिन पहले हर्षवर्धन कपूर ने भी एक इंटरव्यू में विकीऔर कैटरीना के बीच अफेयर की खबरों को सही बताया था। इससे कैटरीना कैफ नाराज भी हो गई थीं। दूसरी तरफ कुछ दिन पहले जब विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबर वायरल हुई थी तो दोनों की टीम ने इस खबर को गलत बताया था।

दिसंबर में शादी जल्द करेंगे विकी-कैटरीना ऐलान

दिसंबर में शादी जल्द करेंगे विकी-कैटरीना ऐलान

गौरतलब है कि राजस्थान के फोर्ट में विकी कौशल और कैटरीना कैफ 7 से 12 दिसंबर के बीच शादी करेंगे। यह पूरी तरह से एक प्राइवेट शादी होगी। जिस तरीके से वरूण धवन, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ने शादी की। ठीक उसी तरह से। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की घोषणा कर देंगे। क्योंकि उनकी शादी से जुड़ी हर डिटेल मीडिया में वायरल हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X