#LUCKY: इनके लिए सलमान खान.. यानि.. BOX OFFICE धमाका!
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सुल्तान' 6 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के ओपनिंग की बात करें तो ट्रेड पंडितों ने अंधाधुंध कमाई की बात की है। सुल्तान की ओपनिंग 40 करोड़ तक जा सकती है। यानि की फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

कोई शक नहीं कि अली अब्बास जफर के लिए यह फिल्म एक टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। बता दें, इससे पहले अली अब्बास ने मेरे ब्रदर की दुल्हन और गुंडे जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। दोनों ही फिल्में लोगों को नहीं पसंद आई थी।
लेकिन बता दें, सिर्फ अली अब्बास जफर ही नहीं, बल्कि इससे पहले भी सलमान खान कई निर्देशकों के लिए लकी साबित हो चुके हैं।
DETAILS: दूसरी 'बजरंगी भाईजान' बनाने के लिए तैयार सलमान खान!
अरबाज खान बतौर एक्टर बॉलीवुड में खास सफल नहीं रहे। इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन और डाइरेक्शन में भी हाथ आजमाया। अरबाज खान को रियल सफलता मिली फिल्म 'दबंग' से.. जिसे अरबाज ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद अरबाज खान ने दबंग 2 डाइरेक्ट भी किया।
कबीर खान और सलमान खान ने मिलकर बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान दी है। फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। बता दें, इससे पहले भी कबीर खान ने न्यूयॉर्क जैसी हिट फिल्म दी थी। उनकी फिल्मों को तारीफ तो बहुत मिली। लेकिन बॉक्स ऑफिस सफलता उन्हें सलमान खान ने ही दिलाया है।
अभिनव कश्यप ने दबंग का निर्देशन किया था। जी हां, वही फिल्म जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार तक मिल चुका है। यह दबंग का ही नतीजा था कि अभिनव कश्यप की दूसरी फिल्म 'बेशर्म' को धमाकेदार ओपनिंग मिली थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही।
गौरतलब है कि, सलमान खान बैक 2 बैक 9 सौ करोड़ी फिल्म दे चुके हैं और अब सुल्तान के साथ अपने रिकॉर्ड को जारी रखेंगे। वहीं, हमें यह कहने में भी कोई गुरेज नहीं कि इन्हीं डाइरेक्टर्स की वजह से सलमान खान भी यह सफलता एन्जॉय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications




