#Dhamaka: सुलतान से मिलेगा बोल्ड बेफिक्रे फ्रेंच LIP LOCK!
जो लोग सुलतान का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे हैं उनके लिए अब ये इंतज़ार थोड़ा और मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि सुलतान के साथ रिलीज़ होने वाला है रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म बेफिक्रे का टीज़र।
यानि कि संस्कारी से सलमान के पहले दर्शकों को देखने मिलेंगे बोल्ड से बेफिक्रे कपल...जो अभी तक केवल फ्रेंच किस ही करते नज़र आए हैं।
[बॉलीवुड को मिलने वाली है DDLJ पार्ट 2?]
फिल्म के पोस्टर पर रणवीर सिंह और वाणी कपूर दिखेंगे एक पैशनेट फ्रेंच किस करते हुए। तस्वीर पर क्लिक कर देखिए बॉलीवुड के सबसे बोल्ड किसिंग सीन -

रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर बेफिक्रे तब से चर्चा में है जबसे फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट करने का मन बनाया है। बेफिक्रे के पहले पोस्टर पर था आईफिल टावर यानि कि प्यार करने वालों का सबसे हसीन सपना। और वहीं पोस्टर पर थे रणवीर सिंह और वाणी कपूर बिल्कुल जुदा अंदाज़ में।
[अगली DDLJ में शाहरूख का पता नहीं...पर आमिर हैं!]
रणवीर - वाणी की केमिस्ट्री देख कर ये तय है कि वो अब तक के बेस्ट बॉलीवुड किसिंग सीन को मात देने वाले हैं। वहीं फिल्म का पहला टीज़र सलमान खान की सुलतान के साथ रिलीज़ होने जा रहा है। यानि कि अब सुलतान का इंतज़ार थोड़ा और बेसब्र कर देगा!


Click it and Unblock the Notifications