अपनी ही फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाएंगे ये न्यूकमर्स.. कारण, सलमान खान..
[गपशप] यह तो सबको पता है कि सलमान खान, सूरज पंचोली और अथैया शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'हीरो' को लेकर काफी सतर्क हैं। सलमान इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। बता दें, इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हीरो' 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' की रिमेक है। यह फिल्म सुपरहिट थी, लिहाजा इसके रिमेक से भी काफी उम्मीदें की जा रही हैं।
बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो सलमान इस फिल्म के साथ सूरज और अथैया की ड्रीम डेब्यू कराना चाहते हैं। और उन्होंने यह फैसला सुनाया है कि इस फिल्म के ट्रेलर लांच में दोनों न्यूकमर्स यानि की फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस मौजूद नहीं होंगे।
'हीरो' में गाएंगे सलमान और ठुमके लगाएंगी जैकलीन!
हालांकि सलमान का यह फैसला थोड़ा अजीब है, लेकिन उम्मीद है कि सल्लू मियां ने आगे के लिए कुछ धमाकेदार ही सोच रखा होगा। दरअसल, सलमान इस फिल्म की छोटी से छोटी डीटेल पर काम कर रहे हैं और वह कोई भी सीक्रेट रिवील नहीं होने देना चाहते।
हम्मम.. अब सलमान ने तो अपना फैसला सुना दिया, लेकिन उम्मीद है उनके फैंस अब इस फिल्म के लिए और ज्यादा बेसब्र हो जाएंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
