सैफ के लिए करीना ने काम ठुकराया
अभिनेत्री करीना कपूर सैफ अली खान पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। उनके साथ रहने के लिए अपने महत्वपूर्ण का काम छोड़ देने से नही कतराती।
ताजा खबर यह है कि सैफ के साथ इंग्लैंड में होने जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप को देखने के लिए करीना ने आईफा समारोह में कार्यक्रम करने से मना कर दिया जबकि इसके लिए करीना ने फिल्म बिल्लू बारबर के गाने मरजानी का रिहर्सल भी कर लिया था और शो के लिए ड्रेस भी चुन लिया था, लेकिन एन वक्त पर उन्होंने कार्यक्रम करने से मना कर दिया।
उनके मना करने के पीछे सैफ के अलावा कुछ और भी कारण है। करीना के बिजनस मैनेजर ने बताया कि करीना आईफा की शुरूआत व अंत अपने डांस प्रोग्राम से करवाना चाहती थी जबकि आयोजक अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या के डांस प्रोग्राम से शुरूआत करवाना चाहते थे बस इसी बात को लेकर करीना ने प्रोग्राम करने से मना कर दिया।
अब करीना के लिए अच्छा है कि इस समय का सदुपयोग सैफ के साथ मैच देखने में बिताएंगी।


Click it and Unblock the Notifications