..................... Barkha approached director for Indronil | बेरोजगार प्रेमी को दिलाया काम - Hindi Filmibeat

बेरोजगार प्रेमी को दिलाया काम

By Staff


शूटिंग की शूटिंग हो और प्यार का प्यार हो जाये तो भला यह किसे बुरा लगेगा. यही वजह थी कि बरखा बिष्ट ने अरुणा इरानी के शो डोली सजा के में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने प्रेमी इंद्रायनल सेनगुप्ता को मुख्य भूमिका दिला दी है. इससे जहां खाली बैठे इंद्रायनल को काम मिल गया है, वहीं सेट पर एक दूसरे के साथ समय बिताने और रोमांस करने का भी भरपूर मौका उन्हें मिल रहा है.

इंद्रायनल इसमें दक्ष की भूमिका कर रहे हैं जो कि विवाह करने में विश्वास नही करता लेकिन वह विधवा हुई बरखा से उसकी प्रापर्टी के कारण विवाह कर लेता है.

वैसे तो चैनल वाले अपने किसी एक शो में प्रेमी प्रेमिका को रखने से बचते हैं क्योंकि रोमांस के कारण इसका प्रभाव शो की क्वालिटी पर पडता है लेकिन बरखा और इंद्रायनल शीघ्र ही विवाह करने जा रहे हैं और वे विवाह से पहले अपना समय साथ गुजारना चाह्ते हैं.

सहारा के कार्यक्रम मुखिया कल्याण सुंदरम ने कहा कि यह सच है कि इंद्रायनल को बरखा के कहने पर ही लिया गया लेकिन इसके लिए पहले इंद्रायनल का स्क्रीन टेस्ट लिया गया और फिट होने पर ही यह भूमिका दी गई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X