किसिंग चक्कर ने फंसी बारबरा मोरी
मैक्सिकन बेब बारबरा मोरी इस बात से काफी हैरान हैं कि फिल्म काइट्स में उनके और रितिक रोशन के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन को लेकर इतना बवाल क्यों मचाया जा रहा है।
बारबरा की समझ में यह नहीं आ रहा कि एक लव स्टोरी में किसिंग सीन का होना इतना अप्रत्याशित क्यों है? जाहिर है बारबरा जिस समाज से आई हैं वहां किस करना अभिवादन की तरह है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से बारबरा किसी न किसी बात को लेकर विवादों में हैं। पहले उनके और रितिक रोशन के प्रेम संबंधों की खबरें उड़ीं तो अब उनके किसिंग सीन को लेकर चर्चा हो रही है।
इन चक्करों में बेचारे रितिक का बसा बसाया घर टूटते- टूटते बचा। अब कोई बारबरा को कैसे समझाए कि किस की जगह दो फूलों को मिलते हुए देखने के आदी दर्शकों को ऐसे दृश्य पचाने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही।


Click it and Unblock the Notifications