बारबरा ने शादी को बकवास बताया

Barbara mori
रितिक रोशन की फिल्म 'काइट्स" की अभिनेत्री बारबरा मोरी शादी नहीं करना चाहती हैं। महज 19 साल की उम्र में बिन ब्याही मां बन चुकीं बारबरा को शादी से सख्त नफरत है। हालांकि उनकी नजर में प्यार की खासी अहमियत है और प्यार को वे जिंदगी के लिए बेहद जरूरी मानती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'काइट्स" में ह्रितिक का दिल चुरानेवालीं मेक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी असल जिंदगी में शादी के बंधन में यकीन नहीं रखतीं?

पढ़े : लाइफ स्टाइल के बारे में

एक अखबार को दिए साक्षात्कार में बारबरा ने बेहद बिंदास होकर शादी पर अपनी राय रखी। बारबरा मोरी ने कहा कि, 'मैं शादी में यकीन नहीं करती। मुझे रीति-रिवाजों के जरिए लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं है कि मैं किसी इंसान से कितना प्यार करती हूं। 19 साल की उम्र में मैंने एक बच्चे को जन्म दिया और इसके लिए मुझे शादी करने की जरूरत नहीं पड़ी। मैंने कई शादियों को टूटते देखा है। शायद यह भी एक वजह है कि मैं कभी शादी नहीं करना चाहती।'

पढ़े : फिल्मी तारिकाओं के जलवे

बारबरा जितनी खूबसूरत हैं उनके विचार भी उतने ही खुले हैं। 19 साल की उम्र में बारबरा की मुलाकात अभिनेता सरजियो मेयर से हुई। दोनों में प्यार हुआ और फिर बारबरा बिन ब्याहे सरजियो के बच्चे की मां भी बनीं। लेकिन कुछ दिन बाद बारबरा और उनके प्रेमी सरजियो की राहें अलग-अलग हो गईं और बारबरा ने अपने दम पर बेटे की परवरिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X