..................... 'Bang Bang' turned down Salman Khan's 'Bigg Boss' offer because of Katrina Kaif? - Hindi Filmibeat

तो कैटरीना की वजह से 'बैंग बैंग' ने 'बिग बॉस' को नो कहा?

एक बड़ी अजीब खबर लोगों के सामने आयी है और वो यह कि रितिक रोशन-कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटड फिल्म 'बैंग बैंग' का प्रमोशन अब सलमान खान के मेगा शो 'बिग बॉस 8' में नहीं होगा।

चौंक गये ना..लेकिन दोस्तों यही सच है, खबर है कि रितिक-कैट रोशन अभिनीत फिल्म 'बैंग बैंग' की टीम ने टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' में अपनी फिल्म का प्रचार करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। कहा जा रहा है कि "बिग बॉस' की टीम ने 'बैंग बैंग' की टीम से शो के लांच के दौरान फिल्म का प्रचार करने के लिए संपर्क किया था, लेकिन फिल्म की टीम ने प्रस्ताव को शालीनता से लौटा दिया।"

'बिग बॉस 8' में नहीं होगा 'बैंग-बैंग' का प्रमोशन

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 'बैंग बैंग' में कैटरीना कैफ भी हैं। यह दो अक्टूबर को रिलीज हो रही है। वैसे मना करने का कारण तो पता नहीं है लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि फिल्म की लीड अभिनेत्री कैटरीना कैफ हैं जो कि सलमान की एक्स माशूका हैं।

कैट को रितिक संग डांस करने पर छूटे पसीने

बिग बॉस के पिछले सीजन में जब कैटरीना अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आयी थीं तो सलमान ने जमकर कैटरीना को परेशान किया था और उनके और रणबीर को लेकर काफी टांट कसे थे।

तो क्या सलमान से डरती हैं कैटरीना!

इसलिए ही शायद कैटरीना ने इस बार शो में आने से मना कर दिया हो और रितिक और फिल्म वालों को लगा हो कि अगर बिना कैटरीना के वो लोग बिग बॉस में पहुंचे तो फालतू में कहानियां लिखी जानें लगेंगी जिसका असर फिल्म के बिजनेस पर पड़ सकता हैं और इसी कारण फिल्म वालों ने सलमान के शो बिग बॉस में आने से मना कर दिया।

हालांकि रितिक रोशन और सलमान खान के रिश्ते काफी अच्छे हैं। सुजैन से अलग होने के बाद तो रितिक अक्सर सलमान खान के साथ उनके घर पर देखे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X