'हैदर' के डर से 'बैंग-बैंग' की टीम अपनी रही है 'टोटके'!

लंबे अरसे के बाद इस शुक्रवार को दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन दोनों फिल्मों का नाम है 'हैदर' और 'बैंग-बैंग'। दोनों ही फिल्मों का प्रमोशन जबरदस्त ढंग से किया गया है। हालांकि दोनों ही फिल्में अलग तरह की फिल्में हैं लेकिन फिर भी जब दो बड़े स्टारों की पिक्चरें एक साथ रिलीज होती है तो मुकाबला होना स्वाभाविक ही होता है। इसलिए ना चाहते हुए भी दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्सऑफिस जंग होने जा रही है।

इसलिए ही शायद फिल्म 'बैंग-बैंग' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अब भगवान के साथ-साथ टोटकों का सहारा ले रहे हैं। आमतौर पर हर फिल्म शुक्रवार को रिलीज होती है और उसकी रिलीज के एक दिन पहले प्रेस शो रखा जाता है लेकिन सिद्धार्थ आनंद ने एन मौके पर अपनी फिल्म 'बैंग-बैंग' का प्रेस शो गुरूवार के बजाय शुक्रवार को रखवा दिया।

तो क्या सच में शाहिद से डर गये हैं रितिक?

कहा जा रहा है कि उनकी इस हरकत के पीछे फिल्म के हीरो रितिक रोशन हैं, जिनके लिए यह फिल्म काफी मायने रखती है। बॉलीवुड में रोशन परिवार उन लोगों में शामिल हैं जो कि काफी अंधविश्वासी है इसलिए रितिक ने ही शायद सिद्धार्थ से कहकर प्रेस शो का दिन बदलवा दिया है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि रितिक के लिए नवरात्र की अष्टमी काफी लकी है और शुक्रवार को नवरात्र का आठवां दिन है।

हिट होने के लिए 'बैंग-बैंग' की टीम अपनी रही है 'टोटके'!

तो वहीं मार्केटिंक डिपार्टमेंट का कहना है कि 'बैंग-बैंग' की टीम ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वो फिल्म 'हैदर' का रीव्यू गुरूवार को जानना चाहती है। उसे गुरूवार रात को ही फिल्म 'हैदर' की समीक्षा पता चल जायेगी। अगर दोनों ही फिल्मों का प्रेस शो एक साथ होता तो रिलीज से पहले ही दोनों ही फिल्मों की तुलना समीक्षक करने लगते जो कि शायद 'बैंग-बैंग' के लिए सही नहीं होता।

फिलहाल दोनों ही फिल्मों को लेकर गॉसिप का बाजार गर्म है, अगर यह सारी बातें सही हैं तो यह मान लेना चाहिए कि भले ही सिद्धार्थ और रितिक कुछ कहे ना लेकिन कहीं ना कहीं वो दोनों ही शाहिद की फिल्म 'हैदर' से डर गये हैं और इसलिए ही टोटकों का सहारा ले रहे हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/jZyAB2KFDls?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X