DHAMAKA: धमाकेदार एक्शन और स्टाइल.. ऐसी होगी 'बैंग बैंग 2'.. फाइनल!
[गपशप] ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म 'बैंग बैंग' ने बॉक्स ऑफिस पर जितना तहलका मचाया था, उससे उम्मीद थी कि यह जोड़ी फिर वापस आएगी। फैंस को इस एक्शन फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। बहरहाल, बता दें कि इस फिल्म का सीक्वल तो आ रहा है, लेकिन पूरी नई स्टारकास्ट के साथ।
बैंग बैंग 2 के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को फाइनल किया गया है और इनके साथ हो सकती हैं जैकलीन फर्नांडीस। बता दें, फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।
ये क्या! सलमान खान IN.. तो रणबीर OUT..
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि, 'यह सही मायने में बैंग बैंग की सीक्वल नहीं है। यह फिल्म इंटेंस एक्शन फिल्म नहीं होगी। हां, इसमें एक्शन होगा, स्टाइल, थ्रिल सब होगा.. लेकिन ह्यूमर के साथ.. आप इसे एक्शन कॉमेडी कह सकते हैं..'
हम्मम.. हमें इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार रहेगा। खैर, साल 2017 के लिए कई फिल्मों की रिलीज फाइनल हो चुकी है। यहां देखिए 2017 में रिलीज होने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

