बॉलीवुड KHANS को बैन करो.. ये पाकिस्तानी चायवाला है 'सुपरस्टार'.. हद हो गई!

यहां फवाद खान को बैन किया जा रहा है, वहां एक पाकिस्तानी चायवाले को भारत ने हीरो बना दिया है। क्यों!

By Neeti

आजकल इंटरनेट पर एक चेहरा काफी फेमस हो रहा है। वह एक चायवाले का.. जी हां, चायवाले का वह भी हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से। लोगों को मानना है कि वह काफी हैंडसम है और HOT पाकिस्तानी चायवाला के नाम से उसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

और हां, इस खेल में भारत भी शामिल है। जहां एक ओर यहां पाकिस्तान की वजह से 'ऐ दिल है मुश्किल', शाहरूख खान, सलमान खान सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग पाकिस्तान के ही चायवाले को सुपरस्टार बनाने में लगे हैं।

''अब मैं किसी पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम नहीं करूंगा..FINAL..''

pakistan

इस नए सुपरस्टार का नाम है अरशद खान। बता दें, यह इतने ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं कि अब इनके सामने कई सारे मॉडलिंग कांट्रैक्ट भी है।

एक ओर जहां एक्टर फवाद खान को बॉलीवुड में बैन किया जा रहा है। वहीं, इस पाकिस्तान के बन्दे पर भारत की लड़कियां दिल दे बैठी हैं। ट्विटर पर इसे जमकर ट्रेंड किया जा रहा है।

लेकिन क्या यह भारत का double standard नहीं, कि एक तरफ आप पाकिस्तान की वजह से करण जौहर और शाहरूख खान की फिल्मों को बैन कर रहे हैं। उनकी फिल्मों को रिलीज नहीं होने दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तानी चायवाले की तस्वीरों को शेयर, कमेंट कर हीरो बनाया जा रहा है।

बता दें, फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को सिर्फ 4 राज्यों में बैन किया जा रहा है क्योंकि करण जौहर ने फिल्म में फवाद खान को लिया है।

यहां तक की करण जौहर ने पूरे देश से माफी मांगते हुए यह तक कहा कि अब वह किसी पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्म में नहीं लेंगे। लेकिन फिर भी करण जौहर की माफी का कोई असर नहीं दिख रहा।

वहीं, शाहरूख खान भी इसका शिकार बने हैं। शाहरूख की आने वाली फिल्म रईस में माहिरा खान मेनलीड एक्ट्रेस हैं। लिहाजा, फिल्म को अभी से विरोध का सामना करना पड़ा है।

क्या यह बॉलीवुड या इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर हमारी दोहरी मानसिकता नहीं दिखाती। यदि पाकिस्तान से संबेध काटना है, तो वह हर स्तर पर होना चाहिए.. ना कि सिर्फ बॉलीवुड को निशाना बनाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X