मुबंई ब्लास्ट में गिरफ्तार संजय दत्त, बाल ठाकरे ने की मदद, चौंक जाएंगे आप!
Recommended Video

इन दिनों संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म संजू को लेकर जबरदस्त चर्चाओं का दौर जारी है। हो भी क्यों न संजय दत्त की पूरी जिंदगी विवादों के बीच गुजरी है। संजू के ट्रेलर रिलीज के बाद अब संजय दत्त की निजी लाइफ से जुड़ी कई बातें धीरे-धीरे खुलकर बाहर आ रही हैं। बॉलीवुड के संजू बाबा अपनी फिल्मों और फैमिली के अलावा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे मुंबई ब्लास्ट कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर हाल ही में इसे लेकर ऐसी बात सामने आई है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
[10 साल छोटे लड़के के साथ लिवइन, टूट गया इनका दिल, बोलीं- मैं प्रियंका के बराबर नहीं!]
दरअसल, 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त को जेल जाना पड़ा और उनकी ये लड़ाई 23 साल तक चली। उन्हें पहली बार 19 अप्रैल 1993 में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उनको अवैध हथियार रखने का दोषी पाया गया था और करीब 20 साल तक चली लंबी सुनवाई के बाद 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद संजय के पिता सुनील दत्त काफी परेशान हो गए थे। कांग्रेसी नेता होने के बावजूद उन्हें किसी भी तरह कि मदद देने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था।

बताया जाता है कि संजय और सुनील दत्त के इस मुसीबत के वक्त बाल ठाकरे ने उनकी मदद की। सुनील दत्त ने बाला साहेब से मदद मांगी.. संजय जब दोबारा गिरफ्तार हुए तो बाला साहेब ने ही मध्यस्थता की और संजय को जमानत पर रिहा करवाया। संजय को रिहा कराने के बाद विरोधी बाला साहेब पर जमकर बरसे, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। हालांकि संजय दत्त की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा उनकी बायोपिक संजू में नहीं दिखाया जाएगा। आगे जानें संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो अहम वाकये जिनका खुलासा संजू में नहीं किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications