Analysis आमिर की वजह से फ्लॉप होगी बजरंगी भाईजान
आमिर खान ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की फिल्म का फर्स्ट लुक ट्वीट किया है। हजारों ने लाइक किया और इसे रिट्वीट भी किया। लोग खुश हैं कि शाहरुख खान ने भी बजरंगी भाईजान का प्रमोशन कर दिया और आमिर खान ने भी अब तो बजरंगी भाईजान की चांदी ही चांदी है।
लेकिन इसके पीछे की एक कड़वी सच्चाई भी है जिसपर किसी का ध्यान हीं गया। एक सच तो आमिर खान ने काफी समय पहले बोला था कि वो किसी फिल्म को ट्विटर पर प्रमोट इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि वो जिस भी फिल्म को प्रमोट करते हैं वो फ्लॉप हो जाती है। इसके चलते उन्होंने किक फिल्म का भी प्रमोशन नहीं किया था ट्विटर पर।
लेकिन इस बार पता नहीं आमिर ने क्या सोचकर ट्विटर पर बजरंगी भाइजान का फर्स्ट लुक पोस्ट कर दिया ये जानते हुए भी कि अभी तक जिस भी फिल्म को उन्होंने प्रमोट किया है ट्विटर पर वो फ्लॉप गयी है। उनकी फिल्में छोड़कर। तो क्या आमिर इस बात को भूल गये हैं या फिर उन्होंने शाहरुख खान को ट्वीट करते हुए देखा तो उनसे भी रहा ना गया और उन्होंने अच्छा बुरा सोचना छोड़ बस ट्वीट कर दिया।
आइये नज़र डालते हैं कि किन फिल्मों को किया था आमिर ने ट्विटर पर प्रमोट जो हो गयीं फ्लॉप


Click it and Unblock the Notifications