शाहरूख खान के लिए कुछ स्पेशल करेंगे सलमान.. जानिए क्या!

[गपशप] शाहरूख खान और सलमान खान के बीच कैसा रिश्ता है, इस पर भले ही लोग बहस करते रहें। लेकिन इन दोनों एक्टर्स ने अब खुद को इस कंट्रोवर्सी से दूर रखना सीख लिया है। शायद यही वजह है कि दोनों की दोस्ती आजकल काफी सूर्खियां बटोर रही हैं।

salman khan

कुछ ही समय पहले खबरों ने जोर पकड़ी थी कि अगले साल शाहरूख खान की रईस और सलमान खान की सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली है। इस खबर को काफी भुनाने की कोशिश की गई, लेकिन सब बेकार। शाहरूख और सलमान ने अपनी फिल्मों को अपनी दोस्ती के बीच नहीं आने दिया।

"सलमान ने मुझे थैंक यू तक नहीं बोला!" : शाहरूख खान

शाहरूख ने जहां एक इवेंट के दौरान 'बॉक्सऑफिस बिग फाइट' से जुड़ी सभी खबरों को बेकार कहा। वहीं सूत्रों की मानें तो सलमान भी शाहरूख के लिए कुछ स्पेशल प्लानिंग कर रहे हैं। जी हां, सलमान शाहरूख के लिए अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की स्पेशल स्क्रीनिंग कराने वाले हैं।

PICS: ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के साथ कहां घूम रहे हैं सलमान खान!

उम्मीद है कि शाहरूख- सलमान फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। याद दिला दें, शाहरूख खान ने ही बजरंगी भाईजान का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। लिहाजा, सलमान की टीम शाहरूख के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग करना चाहती हैं।

बहरहाल, शाहरूख के जुड़ने का फायदा बजरंगी भाईजान को कितना मिलने वाला है, यह तो रिलीज के साथ ही पता चल जाएगा। फिलहाल दर्शक दिल थामे फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X