FINAL: अफवाह नहीं..ईद पर ही रिलीज होगी बजरंगी भाईजान..

[गपशप] जबसे सलमान खान के हिट एंड रन केस का फैसला आया है, अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है कि कबीर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' अब ईद के मौके पर रिलीज नहीं होगी। लेकिन बता दें, इस अफवाह में कोई भी सच्चाई नहीं है।

bajrangi bhaijaan

जी हां, खुद निर्देशक कबीर खान ने इस अफवाह को खारिज करते हुए लिखा है कि, बजरंगी भाईजान हर साल में ईद के मौके पर रिलीज होगी.. मीडिया रिपोर्ट बेबुनियाद हैं, जो कहते हैं फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होगी..

बता दें, फिल्म की शूटिंग अभी कश्मीर में जारी है। सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी कश्मीर की वादियों में माइनस डिग्री में भी शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म का आखिरी हिस्सा है। इसके बाद फिल्म के पोस्ट- प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

फिल्म इस साल ईद के मौके पर 17 जुलाई को रिलीज होगी। बताया जा रहा है, लगातार कई फिल्मों में सलमान को एक्शन करते देखने के बाद 'बजरंगी भाईजान' सलमान एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में भी सलमान एक्शन सीन्स करेंगे, लेकिन फिल्म की कहानी आपकी भावनाओं को छूएगी।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X