SAD: 'बाजीराव मस्तानी' के फैंस करें इंतजार.. 1 दिन बाद रिलीज होगी फिल्म!
[गपशप] अरे नहीं.. भारत के फैंस चिंता न करें। आपके लिए संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिंसबर को ही रिलीज हो रही है। शाहरूख खान की 'दिलवाले' के साथ। लेकिन चीन में बाजीराव मस्तानी का रिलीज डेट एक दिन आगे बढ़ाकर 19 दिसंबर कर दिया गया है।
रिलीज डेट आगे बढ़ाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें, चीन में बॉलीवुड फिल्मों का जादू बेतहाशा चलता है। आमिर खान की पीके ने यहां रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की थी। वहीं, बाजीराव मस्तानी को भी चीन में 6000 स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
Must Read: बॉक्स ऑफिस और 'बाजीराव मस्तानी'.. शाहरूख खान ने कहा-....
पीके को चीन में 5000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। और उसने 100 करोड़ का बिजनेस किया था। लिहाजा, बाजीराव मस्तानी से भी बॉलीवुड इंडस्ट्री कुछ ऐसे जादुई आंकड़े का भरोसा रख सकती है।
यहां जानते हैं बाजीराव मस्तानी से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications




