बाजीराव मस्तानी: जब रणवीर सिंह के लिए दीपिका बनीं 'मधुबाला'!
[गपशप] संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की जितनी खबर सुनो.. फिल्म के प्रति दिलचस्पी उतनी ही बढ़ती जाती है। हाल ही में खबर आई है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण एक डांस करने वाली हैं, जिसकी कोरियोग्राफी बिरजू महाराज कर रहे हैं। दीपिका उनसे काफी समय से ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
बहरहाल, दीपिका की मेहनत से बिरजू महाराज भी खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने दीपिका को कहा कि, वे रणवीर को अपना किशोर(किशोर कुमार) समझें.. और मधुबाला की तरह वैसे ही नाचें, जैसे मधुबाला ने 'झुमरू' फिल्म में किया था। अब दीपिका मधुबाला बन पाती हैं या नहीं, यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा, लेकिन इतना साफ है कि यह गाना काफी स्पेशल होने वाला है।
bajirao mastani sanjay leela bhansali ranveer singh deepika padukone priyanka chopra बाजीराव मस्तानी संजय लीला भंसाली रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा


Click it and Unblock the Notifications