बदलापुर में नहीं है हैप्पी एंडिंग
वरुण धवन की फिल्म बदलापुर अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है फिल्म की कहानी का सार फिल्म के टाइटल में ही जुड़ा हुआ है। बदलापुर फिल्म में वरुण धवन एक ऐसे पति का किरदार निभा रहे हैं जिसकी पत्नी और बेटी को एक चोर आकर मार जाता है और उसके बाद शरु होती है वरुण धवन के बदले की कहानी और इसी के इर्द गिर्द घूमती है बदलापुर।
बदलापुर के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए वरुण धवन ने बताया कि लोग जब बदलापुर देखकर बाहर निकलेंगे तो वो फिल्म के बारे में बात करते हुए डिस्कस करते हुए निकलेंगे। वो कयास लगाएंगे कि फिल्म का अंत ये भी हो सकता था या वो भी। वरुण की इस बात को सुनकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदलापुर का अंत सुखद तो नहीं होने वाला है। यानी कि फिल्म की हैप्पी एंडिंग नहीं होने वाली।
वैसे बदलापुर की बात करें तो वरुण ने बताया था कि इस फिल्म के किरदार रघु को निभाने के लिए उन्होने तेरे नाम फिल्म में सलमान खान के किरदार से काफी प्रेरणा ली थी। तेरे नाम फिल्म का अंत भी ऐसा था जिसे परफेक्ट अंत नहीं कहा जा सकता। बदलापुर का अंत भी कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।
खैर बाकी ये बात सच है या फिर सिर्फ एक कयास ये तो 20 फरवरी को ही पता चलेगा जब बदलापुर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
