Bade Miyan Chote Miyan- ताबड़तोड़ एक्शन के लिए बुक हुए तीन फ्लोर, अक्षय- टाइगर ऐसे करेंगे धमाका!

सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को लेकर मशहूर है कि दोनो दमदार एक्शन करते हैं और अपनी फिल्मों से धमाका करते रहते हैं। लेकिन फैंस के लिए इस साल की सबसे बड़ी खबर ये है कि दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं जिससे एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। हम बात कर रहे हैं फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की जिसमें दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन इस वक्त फिल्म के एक्शन सीन्स को लेकर खबरे हैं और पता चला है,
कि इसको मुंबई के एक स्टूडियो में शूट करना है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के लिए एक्शन सीन्स शूट करेंगे जिसके लिए करीब 3 प्लोर एक स्टूडियो के बुक किए गए हैं।
खबरें ये भी हैं कि इस स्टूडियो में टनल का एक सेट बनाया जाएगा जो कि धमाकेदार साबित होने वाला है। अब देखना ये है कि इस फिल्म के रिलीज के बाद फैंस इसको कितना प्यार देते हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसी साबित होती है।
जब से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला वीडियो रिलीज़ हुआ था, इसने दर्शकों में फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने के लिए एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी। इसके बाद खबर आई थी कि अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी टीम में शामिल हो चुके हैं।
फिल्म का ऐलान करते हुए निर्माता जैकी भगनानी ने कहा था, "पृथ्वीराज सुकुमारन का 'बड़े मियां छोटे मियां' के कलाकारों के रूप में होना कमाल की बात है। एक विलेन के रूप में उनका होना फिल्म में और ज्यादा रोमांच जोड़ता है।" वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपने कई अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications