#Trouble: 100 करोड़ क्या 200 करोड़ कमा ले तो भी फ्लॉप है ऐ दिल है मुश्किल
ऐ दिल है मुश्किल इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और सुपरहिट फिल्मों की तरफ बढ़ रही है लेकिन ऐश्वर्या राय के लिए फिल्म फ्लॉप ही है।
ऐ दिल है मुश्किल इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और सुपरहिट फिल्मों की तरफ बढ़ रही है लेकिन ऐश्वर्या राय के लिए फिल्म फ्लॉप ही है। वजह है फिल्म को लेकर हुई उनकी निगेटिव पब्लिसिटी।
दरअसल, फिल्म को लेकर ऐश्वर्या राय का बहुत ही अहम किरदार माना जा रहा था। कई लोगों ने फिल्म को दूसरा आदमी का रीमेक तक बता डाला था।

लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म में समीर हवा का झोंका की तरह आई। वहीं जहां उनके और शाहरूख के एक साथ दिखने की बात हो रही थी। हालांकि ऐश्वर्या राय बॉक्स ऑफिस स्टार हैं पर ये है उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जो ज़्यादा काबिले तारीफ नहीं है।
उस एंगल ने भी कोई कमाल नहीं किया। पहली बात तो शाहरूख खान का कैमियो फिल्म में बेवजह दिखा और दूसरी बात ये कि उनके और ऐश्वर्या के बीच ऐसी कोई केमिस्ट्री नहीं दिखी जो दिखनी चाहिए थी। वैसे भी 2 मिनट में इंसान कितनी केमिस्ट्री दिखा लेगा।
इसके बाद आते हैं रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय पर। जितनी भी पब्लिसिटी इस कपल को लेकर की गई, वैसा कुछ फिल्म में नहीं मिला। और जितना कुछ सबने ट्रेलर में देखा, कुल उतने ही सीन में ऐश्वर्या राय दिखीं।
गौरतलब है कि पिछले साल से ऐश्वर्या राय के कमबैक की सुगबुगाहट के बाद वो तीन फिल्मेें कर चुकीं। जहां जज़्बा को इरफान की बदौलत लोगों ने झेल लिया वहीं सरबजीत में ऐश्वर्या राय की ओवरएक्टिंग लोग नहीं झेल पाए।
ऐ दिल है मुश्किल ऐश्वर्या राय की कमबैक के बाद तीसरी फिल्म थी लेकिन फिर भी कोई असर नहीं दिखा। अब देखना है कि ऐश्वर्या राय की ये दूसरी पारी, वाकई कमाल कब दिखा पाती है।


Click it and Unblock the Notifications