मॉडल पदमलक्ष्मी गर्भवती है!
सुनने में आ रहा है कि भारतीय सुपरमॉडल पदमलक्ष्मी गर्भवती है और उनके बच्चे के पिता मनु नाथन है जो उनके वर्तमान प्रेमी है। मनु नाथन पेशे से एक वकील है।
कहा जा रहा है कि दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित है। दोनों आजकल कम नजर आ रहें है। पदमलक्ष्मी और मनु के प्रेम के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हुई क्योंकि दोनो मीडिया से दूरी बरततें है।
पदमलक्ष्मी के गर्भवती होने के बारे में भी तब पता चला जब वे एमी अवार्डस के दौरान रेड कारपेट पर चली। 39 वर्षीय पदमलक्ष्मी बुकर पुरस्कार विजेता सलमान रूश्दी की पूर्व पत्नी रह चुकीं है। दोनों सन् 2004 से 2007 तक साथ रहें।


Click it and Unblock the Notifications