शाहरूख खान का अगला धमाका.. 'बाहुबली' कनेक्शन.. जबरदस्त एक्शन!
'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों की सफलता का क्रेडिट सिर्फ फिल्म के स्टारकास्ट और निर्देशक को ही नहीं दिया जा सकता है। बल्कि फिल्म के लेखक केवी विजेंद्र प्रसाद का भी इन फिल्मों की सफलता में काफी योगदान रहा है।
2018 के सबसे भयानक 'गब्बर' विलेन.. एकदम सुपरहिट..
विजेंद्र प्रसाद ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की स्क्रिप्ट भी लिखी है। और अब रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी अगली स्क्रिप्ट शाहरुख खान के लिए होगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी.. जो एक बदले की कहानी है। विजेंद्र प्रसाद ने शाहरुख से मुलाकात भी कर ली है।

हालांकि अभी शाहरुख ने फिल्म के लिए हां नहीं की है। सूत्रों की मानें तो दिसंबर में जीरो की रिलीज के बाद ही शाहरुख इस फिल्म पर काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications