..................... Baahubali star Prabhas signed two more movies after Saaho - Hindi Filmibeat

साहो के अलावा 'बाहुबली' प्रभास ने साइन की 2 और फिल्म..हो जाइए तैयार!

बाहुबली स्टार प्रभास ने साहो के अलावा 2 और फिल्म साइन की है।

By Shweta

प्रभास उस समय भारत के सुपरस्टार बनकर उभरे हैं जब हमारा देश तीनों खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की जगह किसी और को सुपरस्टार का तमगा देने के लिए तैयार नहीं था। जहां एक ओर साउथ के स्टार बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाते वहीं प्रभास बाहुबली के बाद देश के सुपरस्टार बन गए।

[#JustIn: 2017 की सबसे हटके फिल्म अजय देवगन के नाम...शानदार POSTER 2! ]

प्रभास ने बाहुबली रिलीज के बाद साहो साइन की है जो इस समय की फिल्म है। इसके अलावा खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि प्रभास ने दो और फिल्म साइन की है। इसमें से एक फिल्म पूरी तरह साउथ की मसाला फिल्म हो तो दूसरी फिल्म ड्रामा फिल्म है जिसके बारे में ज्यादा कुछ अभी नहीं बताया गया है।

baahubali-star-prabhas-signed-two-more-movies-after-saaho

वहीं दूसरी ओर एसएस राजामौली धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर एक हिंदी फिल्म भी बना सकते हैं जिसमें वो प्रभास को लीड रोल में लेने की योजना बना रहे हैं। प्रभास अमेरिका से छुट्टियां बिताकर लौट चुके हैं और साथ ही अगली फिल्म साहो की शूटिंग में भी जुट चुके हैं।

फिलहाल उनकी फिल्म साहो की लीड एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है। रिर्पोट्स की माने तो इसमें भी अनुष्का शेट्टी को ही फाइनल किया जा सकता है। फैन्स तो बेसब्री से प्रभास की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X