बाहुबली की एक्ट्रेस की शादी, दूल्हा हो गया फाइनल, चौंकाने वाली खबर का सच
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का दौर जारी है। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने जबरदस्त सुर्खियां बटोर ली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत छोड़ दी है और खबरें हैं कि वे जल्दी ही शादी कर सकती हैं। वहीं प्रियंका के अलावा एक एक और एक्ट्रेस की शादी की खबरें भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। ये कोई और एक्ट्रेस नहीं बल्कि बाहुबली की अवंतिका यानी तमन्ना भाटिया हैं।
[सलमान खान को पूरी 10 एक्ट्रेस ने किया Reject, भारत से पहले बन चुका है लंबा रिकॉर्ड]
तमन्ना भाटिया के बारे में कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह अमेरिका के एक डॉक्टर संग जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वहीं ये जब तमन्ना को पता चला तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर का सच बताया। तमन्ना ने लिखा, "मैं अभी खुशी से सिंगल हूं और मेरे माता-पिता कोई लड़का नहीं देख रहे हैं।"... तमन्ना मीडिया पर काफी भड़क गई उन्होंने लिखा "पहले दिन ये कोई एक्टर होता है, अगले दिन कोई क्रिकेटर और फिर कोई डॉक्टर. इन अफवाहों से तो ऐसा लगता है कि मैं पति खरीदने शॉपिंग पर निकली हूं." तमन्ना ने कहा, "हालांकि मुझे प्यार में होना पसंद है, लेकिन जाहिर है कि मैं निराधार खबरों को बढ़ावा नहीं दूंगी, खासकर तब जब यह मेरी निजी जिंदगी के बारे में हों। मैं अभी खुशी-खुशी सिंगल हूं और मेरे माता पिता अभी कोई लड़का नहीं देख रहे हैं।"

बता दें कि तमन्ना अपने अफेयर को लेकर पहले भी जबरदस्त सुर्खियों में रह चुकी हैं। तमन्ना और विराट कोहली के अफेयर ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। बहरहाल, आगे देखें बाहुबली की इस एक्ट्रेस की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और जानें उनके बारे में खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications