OUCH.. 'बाहुबली 2' का यह शानदार सीन.. हॉलीवुड फिल्म से COPY
बाहुबली 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी शानदार है। लेकिन ट्रेलर में दिखाया गया एक सीन हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किया लगता है। देखें कौन सी सीन है वह।
धमाकेदार फिल्म बाहुबली 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लोग ट्रेलर को बेहद पसंद कर रहे हैं और इसकी हर बात की ताऱीफ कर रहे हैं। ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा चुका है। लेकिन जब बार बार ट्रेलर देखा जाएगा तो कहीं ना कहीं कुछ खामियां भी सामने आएगी।
बाहुबली 2 ट्रेलर से 10 Best सीन्स.. जिसे देखकर आप भी कहेंगे 'शानदार'
खैर, बाहुबली 2 के ट्रेलर में कोई कमी तो नहीं है। लेकिन फिल्म का एक सीन हॉलीवुड से प्रेरित जरूर लग रहा है। ट्रेलर में एक सीन आता है जहां आसमान से तीरों की बरसात होती है और बाहुबली बाहें फैलाकर सभी तीरों को अपने ऊपर से जाने देते हैं।

कुछ ऐसा ही सीन साल 2014 में रिलीज 3D फिल्म Hercules में दिखाया गया था। नीचे दी तस्वीर में आप दोनों सीन के बीच की समानता देख सकते हैं। खैर, उम्मीद करते हैं कि बाहुबली फैंस को इस कॉपी किए हुए सीन से कुछ खास परेशानी नहीं होगी।
बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड फिल्मों ने हॉलीवुड से कुछ कॉपी किया हो। फिल्म पोस्टर्स से लेकर कॉस्ट्यूम्स और वॉर सीन्स.. कई बार हॉलीवुड से प्रेरित देखी गई है। खैर, बाहुबली 2 में स्पेशल इफैक्ट्स का काफी शानदार इस्तेमाल किया गया है। लिहाजा, फिल्म में कुछ अनदेखा शानदार सीन देखने की उम्मीद भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
