DHAMAKA: 2 ब्लॉकबस्टर सीक्वल.. भारत की सबसे मंहगी फिल्में.. भिड़ने को तैयार!

[गपशप] साल 2016 में जहां सुल्तान- रईस जैसी धमाकेदार बिग बजट फिल्में भिड़ने को तैयार है। वहीं, साल 2017 की तैयारी भी अभी से ही शुरू हो गई है। जी हां, अगले साल भी दो सीक्वल फिल्में आपस में क्लैश होने वाली हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की सीक्वल बाहुबली 2 और रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2..

बता दें, दोनों ही फिल्में गुड फ्राइडे के दिन रिलीज होने वाली है, यानि की 14 अप्रैल 2017। बाहुबली की रिलीज डेट की घोषणा पहले ही कर दी गई है, जबकि रोबोट 2 के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक घोषण नहीं की गई है। बता दें, रोबोट 2 का नाम 2.0 कर दिया गया है।

MUST READ: 2017 में रिलीज होने वाली बड़ी लिस्ट

कोई शक नहीं कि यदि ये दो फिल्में साथ रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जहां दर्शकों को बाहुबली 2 का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, रोबोट 2 भी सुर्खियों में है। बता दें, रोबोट 2 सबसे मंहगी भारतीय फिल्म बनने वाली है। फिल्म का बजट 350 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, ऐसे में बाहुबली 2 से भिड़ना काफी मंहगा पड़ सकता है।

बहरहाल, हमें उम्मीद है कि दोनों ही फिल्मों के प्रोड्यसर इस क्लैश को होने से रोक देंगे। क्योंकि दोनों ही फिल्मों से काफी बड़े नाम और प्रोडक्शन हाउस जुड़े हुए हैं।

यहां जानें साल 2016 में किन फिल्मों में होगा क्लैश-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X