अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एकसाथ, ताबड़तोड़ एक्शन का डबल Dhamaka, ये रही फिल्म
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 को मिली जबरदस्त सफलता के बाद अब एक और धमाका होने वाला है.. या यूं कहें कि डबल धमाका होने वाला है। तो धमाकेदार खबर ये है कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट यानी बागी 3 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खबरें हैं कि ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब मेकर्स ने बागी 3 बनाने की ठान ली है। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया है। वहीं फिल्म का डबल धमाका सुनकर आप चौंक ही जाएंगे।
[बेस्ट एक्टर बने अक्षय कुमार, बेस्ट एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर.. साल का पहला AWARD]
बागी 3 को लेकर चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म में टाइगर तो होंगे ही वहीं उनके साथ अक्षय कुमार भी फिल्म में नजर आ सकते हैं.. हुआ न डबल धमाका! बताया जा रहा है कि इस फिल्म को काफी बड़े बजट पर बनाया जाएगा। इसके लिए मेकर्स कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते, जिसके चलते लंबे-चौड़े बजट के साथ-साथ इस फिल्म की स्टार कास्ट भी तगड़ी होने वाली है। शायद यही वजह है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार को लेने का मन बनाया गया है।

बता दें कि बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 की कमाई रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। और अब चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने दबाकर कमाई की है। अब तक फिल्म की कुल कमाई पहुंच चुकी है 155 करोड़। एक बात तो तय है कि बागी 3 में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन को धमाकेदार डबल डोज देखने को मिलेगा। आगे जानें इस साल आने वाली बड़ी एक्शन फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications