महेश मांजरेकर की फिल्म वीर सावरकर से राजकुमार राव OUT, आयुष्मान खुराना IN ?
'सरबजीत' और 'भूमि' जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने वाले संदीप सिंह ने कुछ दिन पहले स्वतंत्रता सावरकर यानी विनायक दामोदर सावरकर पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया। इसका पोस्टर भी सामने आया था। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लीड रोल के लिए आयुष्मान खुराना को अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स का कहना तो ये भी है कि आयुष्मान इस रोल को अदा करेंगे और इसे लेकर प्लानिंग चल रही है।
Koimoi की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राजुकमार राव और आयुष्मान खुराना से विनायक दामोदर सावरकर रोल के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन अब फिल्ममेकर्स आयुष्मान खुराना को चुना है। रिपोर्ट्स का मानना है कि आयुष्मान खुराना इस मुख्य किरदार को निभा सकते हैं।

राजकुमार राव के पास अपकमिंग फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम करती है।मेकर्स को ऐसे ही हीरो की तलाश है। बता दें आयुष्मान खुराना पिछले साल अमिताभ बच्चन के साथ गुलाबो सिताबो में नजर आए थे।

कौन हैं विनायक दामोदर सावरकर
विनायक दामोदर सावरकर को इतिहासकार, स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रवादी नेता व समाजसुधारक के रूप में जानते हैं। राजनीतिक विचारधारा में हिंदुत्व को पहचान दिलाने के लिए भी सावरकर को जाना जाता है।28 मई 1883 में जन्में सावरकर का निधन 1966 में हुआ था।

संदीप सिंह ने शेयर किया पोस्टर
संदीप सिंह ने मई में स्वतंत्रता वीर सावरकर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था वह लिखते हैं कि आजादी के लिए इतिहास की पूरी बात अभी जानना बाकि है, इसीलिए मिलिए सावरकर से बहुत जल्द।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आया था संदीप का नाम
सुशांत सिंह राजपूत मामले में संदीप सिंह का नाम लगातार सामने आया था। वह खुद को सुशांत के दोस्त बताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications