..................... Ayushmann Khurrana and Rajkummar Rao reunite for Shubh Mangal Zyada Savdhaan 2 - Hindi Filmibeat

शुभ मंगल ज़्यादा सावधान: फिल्म की फाईनल स्टारकास्ट सुनिए और ब्लॉकबस्टर का ठप्पा मार दीजिए

By Staff

हाल ही में आनंद एल राय के प्रोडक्शन हाउस ने शुभ मंगल सावधान के अगले पार्ट शुभ मंगल ज़्यादा सावधान पर चर्चा की थी। इतना ही नहीं, आयुष्मान खुराना के नाम के साथ फिल्म का छोटा सा टीज़र भी सामने आया था जिससे ये साफ था कि फिल्म इस बार एक गे कपल के बारे में है। लीड पेयर के रूप में आयुष्मान खुराना फाईनल थे। उनके साथी की तलाश थी।

अब खबर है कि इस साथी की तलाश राजकुमार राव पर जाकर खत्म हुई है। वैसे तो कई डायरेक्टर, बरेली की बर्फी के बाद, राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना को साथ लाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन दोनों में से कोई एक फिल्म को रिजेक्ट कर देता था। ़लेकिन शायद आर्टिकल 15 की सफलता के बाद चीज़ें आयुष्मान के लिए बदल चुकी हैं।

ayushmann-khurrana-and-rajkummar-rao-reunite-for-shubh-mangal-zyada-savdhaan

अब अगर वाकई ये खबर सच है कि राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना को साथ में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। और ये दोनों ही स्टार अगर एक फिल्म में तो फिल्म पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा तो पहले ही लग जाना चाहिए। वैसे राजकुमार राव आजकल रूहीअफज़ा नाम की हॉरर कॉमेडी शूट कर रहे हैं।

वहीं आयुष्मान खुराना, ड्रीमगर्ल और बाला नाम की फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान की शूटिंग जल्दी ही शुरू हो जाएगी। फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज़ होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X