अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो ट्रेलर पर बहस, वायरल हो गया वीडियो कॉल
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना, अपने गुलाबो सिताबो डायरेक्टर शूजित सरकार के साथ मिलकर अपनी फिल्म के ट्रेलर का अनाउंसमेंट करने वाले थे। इसलिए तीनों वीडियो कॉल पर मिले।
लेकिन इस वीडियो कॉल पर अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की बहस होने लगी और अब ये वीडियो कॉल तेज़ी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पहले कॉल पर केवल अमिताभ बच्चन और शूजित सरकार थे। जब आयुष्मान को फोन लगाया गया तो पहले उनका फोन इंगेज आया। इसके बाद वो कॉल पर आए।
लेकिन कॉल पर आते ही कभी आयुष्मान अपना मेकअप सही कर रहे थे तो कभी जैकेट। और अमिताभ बच्चन झल्ला गए। इसके बाद जैसे ही बच्चन साहब ने बोलना शुरू किया तो आयुष्मान उन्हें बार बार काटने लगे।
बहरहाल, ये सब फिल्म के ट्रेलर की एक झलक थी जो अमेज़ॉन प्राइम पर 22 मई को रिलीज़ हो रहा है। आप भी देखिए ये मज़ेदार वीडियो
View this post on InstagramA post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on


Click it and Unblock the Notifications