FINALLY: जीजाजी को भाईजान के साथ मिल ही गई फिल्म....
[गपशप] आयुष शर्मा कब से सलमान खान के इर्द गिर्द घूम रहे हैं। मतलब ज़ाहिर सी बात है फैमिली वाले तो साथ होते ही हैं। लेकिन इतना खाली कि हर शूटिंग...हर पार्टी में हो....ऐसा कम ही होता है। इतना साथ तो शाहरूख खान और गौरी खान भी नहीं दिखते जितना भाईजान के साथ आयुष दिखते हैं।
खैर, आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका आयुष शर्मा को इंतज़ार था। लेकिन सलमान खान ने आयुष के चक्कर में कबीर खान को फंसा दिया। सलमान ने दरअसल, कबीर खान को अपनी अगली फिल्म में आयुष शर्मा को लेने की सिफारिश कर दी है।
[UNSEEN PICS: अर्पिता की शादी पर सलमान-शाहरूख का भांगड़ा!]
अब आयुष हीरो कैसे होंगे ये तो पता नहीं लेकिन उनकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इंडस्ट्री के पास टैलेंट का खज़ाना है जिसका कॉम्पिटीशन वो कर पाएंगे इस पर हमें तो ज़रा सा डाउट है। लेकिन अब जिसके भाईजान सलमान खान हों, उन्हें इन सब से क्या लेना देना....आप तो बस अपने डेब्यू की तैयारी करिए आयुष!
[बजरंगी भाईजान से डेब्यू करने वाले थे आयुष शर्मा?]


Click it and Unblock the Notifications

