शुटिंग पर लौटी आयशा टाकिया
हाल में अपने प्रेमी फरहान आजमी के साथ शादी करने के बाद आयशा टाकिया फिर से कैमरे के सामने लौटने को तैयार है। निर्देशिका रेवती की फिल्म फिर तुम मिल गए में आयशा काम कर रही है जिसकी शुटिंग अप्रैल के महीने से शुरू हो जाएगी।
सुत्रों के अनुसार आयशा ने शादी से पहले फिल्म को साइन किया था। फिल्म में जया बच्चन और रवीना टंडन के साथ आयशा मुख्य भूमिकाओं में है। यह महिला केन्द्रित फिल्म है जिसका विषय आयशा के पति फरहान को भी पसंद आया है। फिल्म की शुटिंग 30 दिनों में पुरी कर दी जाएगी। इस फिल्म के बाद आयशा नए प्रोजेक्ट साइन करेंगी या नही, यह तो पता नही है लेकिन उनके प्रशंसको के लिए खुशी की बात है।
इस फिल्म के अलावा आयशा नागेश कुकनूर की फिल्म 8X10 तस्वीर कर रही है, जिसमें उनके हीरो अक्षय कुमार है और सलमान खान के साथ वांटेड डेड एण्ड अलाइव की भी शुटिंग करनी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











