मां की दुलारी है आयशा टाकिया
अभिनेत्री आयशा टाकिया ने शादी कर ली है और अपने पति फरहान आजमी के साथ मुम्बई के कोलाबा में रहतीं है जबकि उनकी मां फरीदा अंधेरी मे रहती है। आयशा अपनी मां से एक भी दिन न मिले तो परेशान हो जाती है।
कभी आयशा की मां उनके ससूराल आतीं है तो कभी आयशा अपने मां के घर जाती है और कभी दोनों फरहान के रेस्तरां में मिलते है। फरहान आजमी का रेस्तरां बान्द्रा में है।
अब सुनने में आ रहा है कि फरीदा अपनी बेटी के नजदीक रहने के लिए कोलाबा में घर देख रहीं है। यही नहीं फरीदा के अपने पति के साथ रिश्ता भी सुधर रहा है। गौरतलब हो कि दोनों अलग रहते है। आयशा चाहतीं है कि उनके माता पिता एक साथ रहना शुरू कर दें।
andheri ayesha takia अंधेरी आयशा टाकिया कोलाबा फरहान आजमी फरीदा बॉलीवुड bollywood colaba farhan azmi


Click it and Unblock the Notifications