..................... शाहरूख खान की अगली फिल्म डायरेक्ट करेंगे अटली, नवंबर में होगी अनाउंसमेंट | atlee to direct Shahrukh khan in his next, announcement in November - Hindi Filmibeat

Breaking Buzz: 2 नवंबर को होगा शाहरूख खान का धमाका, अटली के साथ अगली फिल्म की डीटेल्स

शाहरूख खान के अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार 11 मुल्कों की जनता कर रही है लेकिन फिलहाल शाहरूख खान की अगली फिल्म को देखना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा था। लेकिन अब नामुमकिन को मुमकिन करने वाला मसीहा आ चुका है। जी हां, सूत्रों की मानें तो साउथ डायरेक्टर अटली, शाहरूख खान की अगली फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म का अनाउंसमेंट जल्दी ही हो जाएगा और ये अनाउंसमेंट शायद शाहरूख खान के जन्मदिन का तोहफा होगा। माना जा रहा है कि काफी समय से अटली और शाहरूख एक प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे।

atlee-to-direct-shahrukh-khan-in-his-next-announcement-in-november

हाल ही में अटली ने भी अपने ट्विटर पर ऐसा हिंट दिया है कि वो शाहरूख खान के साथ जल्दी ही कुछ करना चाहते हैं। लेकिन ये सारी बातें, 25 अक्टूबर के बाद होंगी। क्योंकि 25 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है अटली की फिल्म Bigil।

जैसे ही अटली इस फिल्म से खाली होंगे, वो शाहरूख खान की फिल्म पर काम शुरू कर देंगे और ये अनाउंसमेंट 2 नवंबर को शाहरूख खान के जन्मदिन पर आधिकारिक तौर पर किया जा सकता है।

अब देखना है कि 2 नवंबर को वाकई शाहरूख खान कोई धमाका करते हैं या नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X